बिहार के बारे में आपका नजरिया बदल देंगे ये 25 तथ्य
बिहार के बारे में आपका नजरिया बदल देंगे ये 25 तथ्य 22 मार्च, यानि बिहार दिवस। सभी को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार और बिहारी शब्द किसी से अपरिचित नहीं हैं न ही भारत में बिहार से इतर की जनता जिस उपेक्षित-दृष्टि से कभी मज़ाक के तौर पर तो कभी ताना मारने के लिए इस शब्द का प्रयोग करती है। हालात ऐसे पैदा कर दिए गए हैं कि भारत में ही कुछ स्थानों पर बिहार के लोग खुद को बिहारी कहने से डरने लगे हैं। पर आज वो लोग जो बिहारी शब्द को गाली के तौर पर प्रयोग कर रहें हैं, जो बिहार के वासियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहें उन्हें यह सबक लेने की जरुरत है। पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना के बारे में खास तौर से महाराष्ट्र की तथाकथिथ राजनीतिक पार्टियों को कि वो किस प्रकार एक पवित्र भूमि का देश के गौरव को सुषोभित करने वाले राज्य का अपनी प्राचीन संस्कृति का अपमान कर रहें हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिये कि वो जिस भूमि का अपमान कर रहें हैं वो माँ सीता की जन्म भूमि हैं, वो गौतम बुद्ध की तपोभूमि है। बिहार वो राज्य है जिसे प्राचीन काल में मगध के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी पटना...