बिहार के बारे में आपका नजरिया बदल देंगे ये 25 तथ्य
बिहार के बारे में आपका नजरिया बदल देंगे ये 25 तथ्य
हालात ऐसे पैदा कर दिए गए हैं कि भारत में ही कुछ स्थानों पर बिहार के लोग खुद को बिहारी कहने से डरने लगे हैं। पर आज वो लोग जो बिहारी शब्द को गाली के तौर पर प्रयोग कर रहें हैं, जो बिहार के वासियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहें उन्हें यह सबक लेने की जरुरत है।
पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना के बारे में
खास तौर से महाराष्ट्र की तथाकथिथ राजनीतिक पार्टियों को कि वो किस प्रकार एक पवित्र भूमि का देश के गौरव को सुषोभित करने वाले राज्य का अपनी प्राचीन संस्कृति का अपमान कर रहें हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिये कि वो जिस भूमि का अपमान कर रहें हैं वो माँ सीता की जन्म भूमि हैं, वो गौतम बुद्ध की तपोभूमि है।
बिहार वो राज्य है जिसे प्राचीन काल में मगध के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से। बिहार का इतिहास उतना ही पुराना है जितना भारत। यहां मौर्य, गुप्त आदि राजवंशो ने, मुगल शासकों ने राज किया। माना यह जाता है कि बिहार शब्द की उत्पतित बौद्ध विहारों के विहार शब्द से हुई जिसे बाद में बिहार कर दिया गया। 99 हजार 200 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विस्तृत बिहार उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड से घिरा हुआ है।
1912 में बंगाल के विभाजन के समय बिहार अस्तित्व में आया। सन 1935 में उड़ीसा और सन 2000 में झारखण्ड को बिहार से विभाजित कर दिया गया। बिहार वो राज्य है जो भारत के इतिहास में साहित्यिक, ऐतिहासिक, धार्मिक सभी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। और आज भी बिहार शिक्षा, संस्कृति और समाजिक -दृष्टि से उतना ही समृद्ध है जितना पहले था।
यहां तक की बातें तो आप जरूर जानते होंगे, लेकिन अब स्लाइडर में जो बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, उनसे आप शायद ही परिचित होंगे। ये बिहार के गौरव और प्रतिष्ठा को प्रकट करने वाली ऐसी जानकारियाँ हैं जो बिहार के उपेक्षकों के नजि़रिये को बदल देंगी-
यदि आन्ध्र प्रदेश और केरल से संयुक्त स्तर पर बिहार की तुलना की जाए तो आज बिहार में स्नातक प्रतिशत इन दोनों राज्यों से ज्यादा है।
आज बिहार में केरल, तमिलनाडु, आन्ध्रा और गुजरात से अधिक संख्या में आईएएस और आईपीएस निकल रहें
अभियांत्रिक स्तर पर भी देखें तो जितने आईआईटी बिहार से निकल रहे है वो अन्य राज्यों से कहीं अधिक है। यहां का कौशल ही तो है कि 12 साल के लड़के ने आई आई टी में सफलता प्राप्त
सबसे ज्यादा बैंक पीओ
आज सर्वाधिक बैंक पीओ बिहारी हैं जो अन्य राज्यों को पछाड़ रहे बिहार की विकास दर
बिहार की विकास दर आज 14.48 फीसदी है जो यह साबित करती है कि बिहार देश में तेजी से विकास करने वाले